Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रभारी मंत्री सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में झोंकी ताकत

प्रभारी मंत्री सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने निकाय चुनाव में झोंकी ताकत

हरिद्वार। निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंकते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट और जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने नगर पालिका शिवालिक नगर से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा और भाजपा पार्षद पद के समस्त प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी रैली के माध्यम से जनता से भाजपा को वोट देने की अपील की।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट और वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को नगर पालिका शिवालिक नगर से अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा सहित भाजपा पार्षद पद के समस्त प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल चुनावी रैली के माध्यम से जनता से भाजपा को जितने की अपील की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार विकास की गंगा बह रही है।
श्री महाराज ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद और नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और ट्रिपल इंजन की सरकार बने। इस मौके पर भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रैली के दौरान अपने अपने वाहनों सहित बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments