Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा अध्यक्ष कुमायूँ मंडल रवाना, बागेश्वर उप चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के...

भाजपा अध्यक्ष कुमायूँ मंडल रवाना, बागेश्वर उप चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज अपने 4 दिन के सघन प्रवास पर कुमायूं मंडल पहुंच रहे हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष आज रात सबसे पहले काशीपुर पहुंचेंगे। जिसके उपरांत कल, 13 फरवरी को हल्द्वानी में आयोजित नैनीताल लोकसभा के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सम्मेलन में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वे रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा पहुंचेंगे। वहां सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात के उपरांत पिथौरागढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित यात्रा के मद्देनजर 15 तारीख को धारचूला के नारायण आश्रम और चकोड़ी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 16 सितंबर को बागेश्वर पहुंचकर उपचुनाव के नतीजों को लेकर स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों के संग समीक्षा करेंगे। श्री चौहान ने बताया कि बागेश्वर ने कुमायूं प्रवास समाप्त करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष 16 तारीख को ही ग्वालदम होते हुए कर्णप्रयाग के लिए प्रस्थान करेंगे। 17 सितंबर को वह पोखरी में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments