Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा गांधी के...

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा गांधी के अहिंसा के विचारों से मिला राज्य

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गांधी जयंती पर उनके आदर्शों को याद कर, राज्य निर्माण शहीदों को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा, गांधी जी के अहिंसावादी सिद्धांत ही थे कि राज्य आंदोलनकारियों ने प्राण न्यौछावर कर दिए लेकिन हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया। उत्तराखंड को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने में अपना अपना योगदान सुनिश्चित करना ही शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने आज गांधी जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा और कलेक्ट्रेट एवं मुजफ्फरनगर ( रामपुर तिराहे ) स्थित शहीद स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा, गांधी जी के विचार एवं सिद्धांत आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं, जिसे दुनिया ने भी स्वीकार किया है। इसे और अधिक प्रामाणिकता से साबित करने का काम किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, जो विश्व के शक्तिशाली देशों के प्रमुखों को एक साथ गांधी जी के श्रद्धांजलि स्थल पर लेकर गए। उन्होंने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री जी को भी उनकी जयंती पर याद करते हुए कहा, उनके जय जवान जय किसान के विचार ने ही देश को जय विज्ञान और जय अनुसंधान पर चलने की प्रेरणा दी है।
इस अवसर पर राज्य आंदोलन के शहीदों को याद करते हुए श्री भट्ट ने कहा, हम सभी उनके योगदान के आजीवन ऋणी और उनके सपनो के अनुरूप उत्तराखंड बनाने के प्रति कृत संकल्पित हैं । उन्होंने कहा, विगत दो दशकों में राज्य ने आधारभूत ढांचागत समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं रोजमर्रा के तमाम क्षेत्रों में तरक्की प्राप्त की है लेकिन हमे अब 2025 तक उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए और अधिक क्षमता से जुटना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य इस दिशा में निर्णायक दृष्टि से आगे बढ़ गया है, ऐसे में प्रत्येक राज्यवासी से हमे उम्मीद है कि वे सभी इस मिशन में अपना योगदान देकर आंदोलनकारी शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देने में सहभागी बनेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments