Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा अध्यक्ष नड्डा ने हरिद्वार में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी...

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने हरिद्वार में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम मोदी की मन की बात

देहरादून/हरिद्वार। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आज हरिद्वार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात कार्यक्रम सुना। इससे पूर्व जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका शानदार स्वागत किया। तत्पश्चात उन्होंने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत वृक्षारोपण कर शहीदों को नमन किया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा अपने एक दिवसीय प्रवास में आज प्रातः जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचें, जहां पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य  स्वागत किया। इसके उपरांत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उन्होंने हरिद्वार के ऋषिकुल विश्वविद्यालय प्रांगण में मेरा माटी मेरा देश अभियान के क्रम में वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने आजादी के अमृत काल में शहीदों को याद करते हुए देशभक्ति की अलख घर घर, गांव गांव जगाने का आह्वाहन किया।
इसके बाद श्री नड्डा ने ऋषिकुक ऑडिटोरियम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के मध्य प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 104 वे एपिसोड को सुना। इस दौरान सभी ने चंद्रयान 3 की सफलता समेत मेरी माटी मेरा देश अभियान समेत लोकल फॉर वोकल आदि तमाम महत्वपूर्ण विषयों को गौर से सुना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट प्रदेश सह प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री अजेय पूर्व सीएम व हरिद्वार सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल जयपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments