Latest news
नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ... परियोजनाओं के लिए भूमि चयन को डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय; एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं मंत्री ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के... बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, कई राज्यों से जुड़े हैं तार, 6 सदस्य गिरफ्तार जन आकांक्षाओं से जुड़ी हैं मुख्यमंत्री घोषणाएं, युद्धस्तर पर पूरा करें कार्यः डीएम मोदी युग-उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटीः महाराज

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटीः महाराज

देहरादून/विदिशा। भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35-ए समाप्त करने और 500 साल पुराने अयोध्या विवाद को सुलझा कर वहां भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण करवाने के अलावा राजनीतिक, कूटनीतिक मामलों में दुनिया को भारत का लोहा मनवा कर एक शक्तिशाली लीडर होने का एहसास करवाया है। आज प्रत्येक भारतवासी को इस बात का गर्व है कि उनका लीडर नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे ताकतवर लीडरों में से एक हैं।
भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मध्य प्रदेश स्थित विदिशा लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चैहान के समर्थन में विदिशा शहर में रविवार को आयोजित विशाल रोड शो के पश्चात आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर मौकों पर अपनी छवि को बदलकर नई पहचान स्थापित करने वाले बड़े जनाधार वाले नेता, पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चैहान किसी परिचय के मौहताज नहीं है। पांव-पांव वाले भैया और मामा को आज हर देशवासी जानता है।
भाजपा के स्टार प्रचारक श्री महाराज ने कहा कि विदिशा से अपनी राजनीति की शुरूआत करने वाले शिवराज तीन दशक के बाद एक बार फिर से विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। 1991 में उन्होंने पहली बार विदिशा से लोकसभा का चुनाव जीता था। तब उनकी छवि पांव-पांव वाले भैया की थी। मगर 2005 में जब वे पहली बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो अपने काम की बदौलत उनको एक नई पहचान मिली। उनकी लाडली लक्ष्मी जैसी योजना से मध्यप्रदेश राज्य की देश में एक अलग पहचान बनी। बाद में कई राज्यों ने उनकी इस योजना को अलग-अलग नामों से लागू किया। शिवराज जी ने प्रदेश में महिला केंद्रित कई योजनाओं की शुरुआत की। बालिकाओं की शिक्षा और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं ने उन्हें मामा के रूप में नई पहचान दी। इसलिए ऐसे विशाल व्यक्तित्व को हमें भारी मतों से विजयी बनाना है।
उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि यह मात्र संकल्प पत्र ही नहीं है यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी का भी दस्तावेज है।मोदी सरकार ने अब तक देश की गरीब जनता के लिए चार करोड पक्के घर बनाकर दिये हैं और अब हमने अपने संकल्प पत्र के माध्यम से तीन करोड घर और बनाने का संकल्प लिया है। हम अपने संकल्प पत्र के माध्यम से रेलवे में नई पटरियां, नई बन्दे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों और विश्व स्तरीय स्टेशन बनाने की गारंटी देते है। रोड़ शो और जनसभा के दौरान जिला अध्यक्ष (विसिधा) राकेश जादौन, जिला अध्यक्ष (भोपाल) सुमित पचोरी, लोकसभा प्रभारी सीताराम यादव, लोकसभा संयोजक रामपाल सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments