Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड...

भाजपा ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजी

देहरादून। भाजपा ने आज केदारनाथ उपचुनाव को लेकर उमीदवारों के नामों का पैनल सर्वसमिति से केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेज दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में आज राज्य पार्लियामेंटरी बोर्ड की वर्चुअल बैठक आयोजित हुई। इस वर्चुअली बैठक में रुद्रप्रयाग में संगठन के माध्यम से केदारनाथ विधानसभा को लेकर सामने आए उम्मीदवारों के पैनल पर चर्चा की गई। पैनल में आए सभी नामों पर क्षेत्रीय, सामाजिक एवं सांगठनिक पहलुओं पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ। तदोपरांत पार्लियामेंट्री बोर्ड के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सभी नामों को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजने का निर्णय लिया गया। बोर्ड ने प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट को संभावित उम्मीदवारों के नामों के इस पेनल को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए अधिकृत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा, पार्टी संगठन बूथ एवं पन्ना स्तर तक चुनाव लड़ने और रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही उम्मीद जताई कि शीघ्र ही पैनल के नामों पर विचार कर केंद्रीय नेतृत्व पार्टी के अधिकृत उमीदवार का नाम घोषित करे देगा। जिसके बाद हम अपनी चुनावी रणनीति के अगले चरण को अंतिम रूप देने आरम्भ कर देंगे। बैठक में पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्यों के तौर पर पूर्व सीएम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के सांसदो एवं पार्टी पदाधिकारियों ने वर्चुअली प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments