Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा जल्द करेगी 200 से अधिक मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा: महेंद्र...

भाजपा जल्द करेगी 200 से अधिक मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा: महेंद्र भट्ट

देहरादून: भाजपा ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति के तहत नया सांगठनिक ढांचा बनाने पर कार्य तेजी से कर दिया है| इसके साथ ही जिलों और मोर्चों की टीम का एलान करने के बाद अब पार्टी ने 258 मंडलों के अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की रविवार में हुई अध्यक्षता वर्चुअल बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों व जिलों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्टी 15 जनवरी तक सभी 258 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर देगी। इसके लिए उन्होंने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलों के अध्यक्षों व प्रभारियों को 30 जनवरी तक मंडलों का प्रवास करने के निर्देश दिए। प्रवास के दौरान वे तीन-तीन नामों का पैनल तैयार कर जिलाध्यक्षों को सौंपेंगे। जिनमें से मंडल अध्यक्षों का नाम तय होगा। इसी तरह 11 फरवरी तक पार्टी शक्ति केंद्रो तक अपनी इकाइयो का गठन कर लेगी। पार्टी ने 2500 से अधिक शक्ति केंद्र इकाइयां गठित करने का लक्ष्य बनाया है।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी व प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments