Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पोस्टल बैलेट वीडियो को...

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पोस्टल बैलेट वीडियो को लेकर हरीश रावत को घेरा

देहरादून : पिछले दिनों इंटरनेट मीडिया में वायरल हुए पोस्टल बैलेट के वीडियो को लेकर राजनीतिक पार्टियाँ लगातार बयानबाजी कर रही है I इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष रहे हरीश रावत को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि हरदा जिस तरह पोस्टल बैलेट को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, उससे लगता है कि नतीजों से पहले ही वे हताश और निराश हैं।

वायरल वीडियो को लेकर चौहान ने कहा कि हरदा ने पहले पोस्टल बैलेट में कथित धांधली को लेकर वीडियो जारी किया, जिसकी जांच चल रही है, लेकिन उनके आरोप साबित नहीं हो पाए। कहा कि अब हरदा ने प्रदेश की बजाए लालकुआं क्षेत्र पर फोकस किया है। इससे साफ है कि रावत अपने और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर असमंजस की स्थिति में है। पहले विपक्ष पर आरोप-प्रत्यारोप के बाद अब रावत ने चुनाव में लगी निर्वाचन एजेंसी को भी निशाने पर लिया है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस अब बहाने तलाशने में लगी है, लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं होगा, क्योंकि जनता अपना निर्णय सुना चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments