Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिभाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का फर्जी कथित पत्र हुआ वायरल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का फर्जी कथित पत्र हुआ वायरल

देहरादून : बुधवार को राजनीतिक गलियारों उस वक्त हलचल मच गई I जब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कथित पत्र इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ। इस कथित पत्र में कौशिक के प्रदेश अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने की बात कही गई। वहीं दूसरी तरफ इसी तरह का एक ट्वीट भी फर्जी अकाउंट से वायरल हुआ। हालाँकि, कौशिक ने स्पष्ट किया कि पत्र और ट्वीट, दोनों फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि वह गुरुवार को इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे।

12 फरवरी की मध्य रात्रि को इंटरनेट मीडिया में एक पत्र वायरल हुआ। जिसमे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के नाम से एक कथित पत्र जारी कर कहा गया कि विधानसभा चुनाव में राज्य में पार्टी हार रही है। इस बारे में मुख्यमंत्री को भी समझाया गया था। इस सबको देखते हुए वह अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।

इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष कौशिक से ने स्पष्ट किया कि यह पत्र व ट्वीट फर्जी है। इसमें कहीं कोई सत्यता नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments