Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ पीएम मोदी के आगमन को लेकर इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ निरीक्षण करते हुए उन्होंने बताया कि समापन समारोह में गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे।
आपको बता दें कि 8 दिसंबर को देहरादून के एफआरआई परिसर में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट केआ आयोजन किया जा रहा है जिसमें पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी है । इसी क्रम में आज प्रदेश अध्यक्ष ने एफआरआई स्थित आयोजन स्थल, प्रदर्शनी स्थल और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और युवाओं के लिए रोजगार निर्माण को लेकर यह समिट प्रदेश के लिए गेम चेंजर साबित होने वाला है । ऐसे में हम सबका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारा हौसला बढ़ाने और माग्रदर्शन करने देवभूमि आ रहे हैं । उन्होंने बताया कि सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे इस आयोजन को लेकर राज्यवासियों में सकारात्मक चर्चा का माहौल बनाए । साथ ही ऐसे प्रयास करें जिससे आने वाले हजारों देशी विदेशी डेलीगेटों के सामने राज्य की शानदार तस्वीर उभरे । उन्होंने जानकारी दी कि मोदी जी के उद्घाटन के उपरांत समिट के समापन अवसर 9 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे।।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ निरीक्षण के दौरान पार्टी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी,राजेंद्र बिष्ट, खिलेंद्र चैधरी, बीसूका अध्यक्ष ज्योति गैरोला, प्रदेश कार्यालय सचिव कौष्टुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान, अनिल डब्बू मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments