Latest news
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया लोक भवन में लघु फिल्म ‘मिस्टी’ का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की सराहना विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के साथ की अहम बैठक सीएम ने मेधावी विद्यार्थियों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी उत्तराखंड में जनगणना के प्रथम चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ का शुभारंभ सीएम ने मुख्य सेवक सदन में सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर ही किया समाधान सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को जयंती पर दी श्रद्धांजलि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में बीजेपी जीत की लगाएगी जीत की हैट्रिकः आशा नौटियाल

उत्तराखंड में बीजेपी जीत की लगाएगी जीत की हैट्रिकः आशा नौटियाल

देहरादून। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने तैयारियां तेज कर दी है भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय शक्ति वंदन कार्यक्रम निर्धारित किया है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि 4 मार्च को पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा मैराथन का आयोजन करने जा रही है। उनका कहना है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति का उत्थान हुआ है और महिलाओं का सम्मान बढ़ा है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताने के लिए मैराथन का आयोजन किया जाएगा
उनका कहना है कि इसी तरह से 5 मार्च को प्रदेश में पदयात्राध् स्कूटी रैली का भी आयोजन किया जाएगा। उनका कहना है कि पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं सराहनीय कार्य किया है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताने के लिए रैली का आयोजन किया जाएगा।
महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक रैली होने जा रही है ऐसे में मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली का सीधा प्रसारण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।पूरे प्रदेश के 270 मंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तकरीबन 1 लाख महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली का प्रसारण दिखेंगी इसके लिए सभी मंडल पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को दिखाया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि 2024 का लोकसभा चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा इस तरह से कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है उनका कहना है कि उत्तराखंड राज्य में महिला मतदाताओं की भूमिका हमेशा से अहम रही है चुनाव में महिलाओं का भाजपा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। ऐसे में एक बार फिर प्रदेश की नारी शक्ति भाजपा प्रत्याशियों को जीतकर तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments