Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा देवभूमि से समान कानून का संदेश देना चाहती, कांग्रेस तुष्टिकरण काः...

भाजपा देवभूमि से समान कानून का संदेश देना चाहती, कांग्रेस तुष्टिकरण काः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने यूसीसी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों पर पलटवार कर कहा, हम देवभूमि से समान कानून का संदेश देना चाहते हैं और कांग्रेस तुष्टिकरण का। साथ ही टनल से श्रमिकों ने सकुशल निकासी के बाद ही शीघ्र दायित्वों की नई सूची जारी होने और कोटद्वार पार्टी कार्यालय में शीघ्र ही भूमिपूजन का भरोसा जताया।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री भट्ट ने कहा, समान नागरिक संहिता के माध्यम से हम सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनाना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस को उसमे भी हिंदू मुस्लिम नजर आता है। उन्होंने यूसीसी के ड्राफ्ट पर सवाल खड़ा करने वाले करन माहरा पर कटाक्ष किया कि जिस तरह वे बाहर बयान दे रहे हैं उससे तो लगता है उन्हे अपने विधायकों की क्षमता पर भरोसा नहीं कि वे सदन में ड्राफ्ट को लेकर अपनी बात सही तरीके से रख पाएंगे। जबकि सभी जानते हैं कि ड्राफ्ट को सदन में पेश किया जाएगा, उस पर बहस होगी और सुझाव दिए जाएंगे। हालांकि जब ड्राफ्ट कमेटी ने सुझाव के लिए सभी राजनैतिक दलों को बुलाया था तो कांग्रेस पार्टी ने नदारद रहकर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी थी। उन्होंने कांग्रेस के यूसीसी पहले केंद्र में लागू करने के सुझाव पर तंज कसते हुए कहा, इस कानून को लागू करने की शुरुआत करने वाला उत्तराखंड से बेहतर अन्य कोई राज्य नही हो सकता है। लिहाजा हम चाहते हैं कि देवभूमि से समान नागरिक कानून का संदेश जाए । यदि कांग्रेस को इतनी ही चिंता है लागू करने की तो उन्हें अपनी राजस्थान, कर्नाटक व अपने अन्य राज्यों सरकारों को सुझाव देना चाहिए । उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की मंशा शुरुआत से ही यूसीसी लागू करने की है और कांग्रेस की मंशा तुष्टिकरण के लिए इसका विरोध करने की रही है ।
सरकार में दायित्व को लेकर पूछे सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, अभी हमारी प्राथमिकता टनल में फंसे मजदूर भाईयो को सुरक्षित निकालना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उसके बाद शीघ्र ही दायित्वधारियों की अगली सूची जारी हो जाएगी। अधिकारियों के उनकी पहली तैनाती स्थल के एक गांव को गोद लेने वाली सीएम धामी की पहल का उन्होंने स्वागत किया है। उन्होंने कहा, प्रत्येक व्यक्ति चाहे वो जनप्रतिनिधि हो या अधिकारी, सबका नैतिक कर्तव्य है जनता के प्रति प्रत्यक्षता भी जिम्मेदारी का निर्वहन करना। कोटद्वार भाजपा कार्यलय को लेकर श्री भट्ट ने स्पष्ट किया कि कार्यालय की जमीन हमारे नाम है, सभी कागज सही हैं और हमारे पास हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, शीघ्र ही हम वहां भूमि पूजन करते नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments