Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा की जीत सुनिश्चत, केदारनाथ की जनता को पीएम मोदी की नीतियों...

भाजपा की जीत सुनिश्चत, केदारनाथ की जनता को पीएम मोदी की नीतियों पर पूरा भरोसाः सीएम धामी

हल्द्वानी। केदारनाथ उपचुनाव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि वहां की विधायक शैलारानी का निधन हो गया जो काफी दुखद रहा है। सीएम ने कहा कि केदारनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफी लगाव है। नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, बाबा केदार की नगरी में लगातार विकास का कार्य कर रहे हैं। भव्य और दिव्या केदार का निर्माण भी हुआ है। केदारनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय के निकट है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब वो केदारनाथ गए थे तो कहा था कि जब तक केदारनाथ को नया विधायक नहीं मिल जाता, तब तक वह केदारनाथ के विधायक के तौर पर वहां की जनता के लिए काम करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। पिछले दिनों आई आपदा में वहां के लोगों को भारी नुकसान भी पहुंचा। यहां तक कि सड़क मार्ग भी बंद हुए, जहां तेजी से कम हुआ। उन्होंने कहा कि केदारनाथ का लगातार विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के सहयोग से उस विकास को और आगे ले जाएंगे। सीएम ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी अवश्य जीतेगी और वहां के विकास कार्य को और आगे ले जाने का काम करेगी। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने केदारनाथ उपचुनाव की मंगलवार 15 अक्टूबर को घोषणा की थी। केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 23 नवंबर को मतगणना के बाद उपचुनाव का रिजल्ट घोषित होगा। उपचुनाव के लिए 22 अक्टूबर से नामांकन शुरू होंगे। नामांकन करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर तक है। 4 नवंबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments