Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डनिकाय चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी

निकाय चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र जारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में नगर निकाय चुनाव के लिए पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने पार्टी के विकासात्मक दृष्टिकोण और आगामी पांच वर्षों के लिए निर्धारित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि यह संकल्प पत्र न केवल शहरी विकास के प्रति ट्रिपल इंजन सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि आने वाले पांच वर्षों के लिए भारतीय जनता पार्टी की एक ठोस और भरोसेमंद गारंटी भी है। यह संकल्प पत्र हमारे नेतृत्व और हमारी निष्ठा का प्रमाण है, जो जनता के समग्र विकास और समृद्धि की दिशा में उठाए गए प्रत्येक कदम को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र में जिन महत्वपूर्ण और दूरगामी विषयों को शामिल किया गया है, वे निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश और देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, चाहे वह शहरी हो या ग्रामीण, आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है और उन्हें जीवन की उच्चतम गुणवत्ता प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारा यह संकल्प पत्र न केवल विकास योजनाओं का खाका प्रस्तुत करता है, बल्कि यह भाजपा की कार्यशैली और पारदर्शिता को भी साबित करता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता सिर्फ घोषणाएं करना नहीं है, बल्कि उन घोषणाओं को वास्तविकता में बदलना है। आगामी नगर निकाय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व में शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद्र अग्रवाल, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, सहदेव पुंडीर, आदित्य कोठारी, कुंवर प्रणव चौंपियन, मीरा, कुलदीप कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments