Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी ने बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया

बीकेटीसी ने बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया

बदरीनाथ/केदारनाथ। श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की जन्म जयंती-गणेश चतुर्थी का पर्व श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा धूमधाम एवं उल्लासपूर्वक मनाया गया है। श्री बदरीनाथ धाम में पंडा पंचायत द्वारा भी गणेश जी की पूजा-अर्चना पश्चात स्थापना की‌ गयी। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया है कि आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम में बदरीनाथ मंदिर परिसर में स्थित श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की गयी इस दौरान बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भी मौजूद रहे।
रावल अमरनाथ नंबूदरी तथा धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया ने पूजा-अर्चना संपन्न की। इस अवसर पर आजकल मंदिर प्रभार देख रहे प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, अवर अभियंता गिरीश रावत,स. नोडल राजेंद्र सेमवाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, संतोष तिवारी, संजय तिवारी अजय सती, अनुसूया नौटियाल योगंबर नेगी कुलानंद पंत हरेंद्र कोठारी, विकास सनवाल, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।
श्री केदारनाथ धाम में मंदिर के द्वार पर स्थित श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की गयी उसके पश्चात श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में श्री गणेश भगवान की शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें तीर्थयात्रियों एवं तीर्थ पुरोहितों ने भी भागीदारी की। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारनाथ मंदिर प्रभारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल आशाराम नौटियाल,पंथेर पुजारी प्रकाश जमलोकी,कमल किशोर जमलोकी सहित प्रबंधक अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी,कुलदीप धर्म्वाण, महावीर तिवारी, आनंद तिवारी, संजय तिवारी, उम्मेद सिंह नेगी, विक्रम रावत, देवेन्द्र पटवाल, अखिलेश शुक्ला ललित त्रिवेदी, दफेदार नीरज शुक्ला, जगमोहन पंवार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments