Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभगवान वेंकटेश्वर तिरूपति बालाजी जी के दर्शन को पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र...

भगवान वेंकटेश्वर तिरूपति बालाजी जी के दर्शन को पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तिरूपति (आंध्र प्रदेश) पहुंच कर भगवान वेंकटेश्वर तिरूपति बालाजी के दर्शन किये। इससे पूर्व उन्होंने देवी पद्मावती मंदिर (माता लक्ष्मी जी मंदिर) में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने तिरूपति मंदिर की पूजा, भोग, दर्शन, भंडारा, प्रसाद आदि व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उनके साथ बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी तिरूमाला तिरूपति पहुंचे तथा मां पद्मावती तथा भगवान तिरमाला तिरूपति बालाजी के दर्शन किये।
इस दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तिरूमला तिरूपति देवस्थानम् पदाधिकारियों तथा सेवादारों से मंदिर व्यवस्थाओं के बावत चर्चा की‌। तथा देवस्थानम पदाधिकारियों को बताया कि किस तरह यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखण्ड ‌के देव धामों का कायाकल्प किया जा रहा है। श्री केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है तथा बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान का भी कार्य गतिमान है। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया कि इस दौरान तिरूपति देवस्थानम पदाधिकारियों को बदरी-केदार आने का भी आमंत्रण दिया गया। इस दौरान श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व सदस्य प्रवर शर्मा भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments