Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डडेंगू का खौफः सफाई अभियान में जुटे 40 कर्मी

डेंगू का खौफः सफाई अभियान में जुटे 40 कर्मी

हल्द्वानी: नगर निगम की टीम ने रामपुर रोड में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान में जुटे 40 कर्मचारियों ने चार डंपर कूड़ा उठाया। सफाई अभियान जेल रोड चैराहा हीरानगर से रामपुर रोड तक चलाया गया।

सफाई निरीक्षक अमोल असवाल के नेतृत्व में गुरुवार को सुबह जेल रोड चैराहे से अभियान की शुरुआत की गई। दोपहर तक रामपुर रोड तक सफाई की गई। इस दौरान सडक के दोनों तरफ झाडू लगा कूड़ा एकत्र किया गया।

सफाई निरीक्षक असवाल ने बताया कि रामपुर रोड क्षेत्र में लंबे समय से सफाई की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसी के मद्देनजर अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि करीब चार डंपर कूड़ा उठाया गया।शहर में कई स्थानों पर अब भी डेंगू फैलने की संभावना बनी हुई है।

सूत्रों के अनुसार वर्कशॉप लाइन में टायर खुले रखे हुए हैं, इनमें लार्वा पनप रहा है लेकिन जिला व नगर निगम प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों डीएम के निर्देश पर निगम प्रशासन ने रोडवेज कार्यशाला में रखे टायरों में पनप रहा लार्वा नष्टड्ढ किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments