Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeहादसाजाम मे फंसी कार के उपर गिरा बोल्डर, चालक की मौत

जाम मे फंसी कार के उपर गिरा बोल्डर, चालक की मौत

चमोली: देर शाम बदरीनाथ हाइवे पर लगे जाम के दौरान एक कार पर पहाड़ से बोल्डर गिरने के कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गयी| वहीं उसमें बैठी सवारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को तेज बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से लंबा जाम लग गया, जिसके बाद वाहनों को कहीं घंटों तक लंबे जाम का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि इस दौरान पीपलकोटी से करीब एक किलोमीटर आगे तैला घाम के पास जाम में फंसी एक कार के ऊपर अचानक पहाड़ी से बड़ा बोल्डर आकर गिर गया। हालांकि जाम के चलते कार में मौजूद सवारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन चालक कार में ही फंस गया और देखते-देखते कार के ऊपर पहाड़ी से बड़ा बोल्डर आकर गिर गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक की पहचान सुमन फर्स्वाण (42) पुत्र इंदर फर्स्वाण निवासी जखोली रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है जिसमें अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments