Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डनेशनल रिकॉर्ड तोड़कर करिए मल्टीपरपज हॉल का उद्घाटनः रेखा आर्या

नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर करिए मल्टीपरपज हॉल का उद्घाटनः रेखा आर्या

रुद्रपुर। रुद्रपुर के नवनिर्मित मल्टीपरपज हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वीं राष्ट्रीय खेलों की हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए इस मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया गया है। यहां के भावी खिलाड़ियों के लिए यह बहुत मददगार साबित होगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इन राष्ट्रीय खेलों चलते रुद्रपुर को साइकिलिंग वैलोड्रोम, मल्टी परपज हॉल और शॉटगन शूटिंग रेंज के रूप में तीन तोहफे मिले हैं। इन खेल अवस्थापनाओं में प्रैक्टिस  करके भविष्य में ओलंपिक स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि अगर 2036 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलती है तो रुद्रपुर भी अब ओलंपिक इवेंट कराने के लिए दावेदार बन जाएगा। खेल मंत्री ने कहा कि इस हॉल में पहली प्रतियोगिता राष्ट्रीय खेलों की हो रही है ऐसे में अगर खिलाड़ी कोई नेशनल रिकॉर्ड तोड़े तो सही मायने में इस मल्टीपरपज हॉल का सबसे अच्छा उद्घाटन यही होगा। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी प्रदेशों की टीमों से परिचय प्राप्त किया और उनसे यहां मिल रही खेल व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, महासचिव  डी.के सिंह, डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन गुरुचरण सिंह गिल, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments