Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डबुरांश सिर्फ एक लाउंज नहीं उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति हैः महाराज

बुरांश सिर्फ एक लाउंज नहीं उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति हैः महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हयात सेंट्रिक में उत्तराखंड की पाक विरासत को समर्पित पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड से बने खाद्य एवं पेय पदार्थों का अनावरण किया।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने होटल हयात सेंट्रिक परिसर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पेस्ट्री और चाय-कॉफी लाउंज, बुरांश लोकल इंस्पायर्ड का अनावरण किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हयात सेंट्रिक ने उत्तराखंड की पाक विरासत को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ी पहल की है।  
पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अपनी तरह का यह पहला लाउंज, बुरांश उत्तराखंड की समृद्ध पाक विरासत को और अधिक समृद्ध करेगा। हयात सेंट्रिक देहरादून ने स्वास्थ्य और पौष्टिक खाद्य पदार्थ को बढ़ावा देने की यह एक अभिनव पहल की है। बुरांश के मेनू में बुरांश पेस्ट्री, जौनसार पेस्ट्री, सिकडे कुकीज़ और बुरांश कहवा जैसे व्यंजनों को शामिल करना बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है।
उन्होंने उत्तराखंड की उपज और उनके स्वास्थ्य लाभों को उजागर करने और स्थानीय भोजन के अनुभवों के लिए एक मंच बनाने के हयात के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हिमालय के फूल बुरांश के नाम पर और स्थानीय रूप से उगाए गई सामग्री को अपने कलात्मक पेस्ट्री और विशेष पेय पदार्थों में शामिल करके बड़ा काम किया है। श्री महाराज ने कहा कि बुरांश सिर्फ़ एक लाउंज नहीं है, यह उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति और परंपराओं का उत्सव भी है। इस प्रयास के ज़रिए, हम मेहमानों को एक विशिष्ट अनुभव प्रदान करने की उम्मीद करते हैं जो उन्हें क्षेत्र की समृद्ध पाक कला और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है। इस अवसर पर हयात सेंट्रिक देहरादून के महाप्रबंधक अजीत सिंह गांधी, विजय भट्ट सहित होटल के अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments