Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डअतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल,भारी फोर्स तैनात

अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल,भारी फोर्स तैनात

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में नेशनल हाइवे 87 किनारे स्थित लोहिया मार्केट से अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हो गया। गुरुवार रात प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो आंदोलित व्यापारियों में खलबली मच गई। प्रशासन की इस कर्यवाही के बाद देर रात देर रात डीडी चौक पर भारी संख्या में व्यापारी एकत्र हुए और इसका विरोध करने लगेI

प्रशासन ने दुकानें तोड़ने की मुनादी कराई तो कई व्यापारी बिलख उठे। देखते-देखते दुकानें खाली होने लगीं। जिसके बाद वहां धारा-144 लागू कर दी गई, लेकिन लोग नहीं माने और शुक्रवार सुबह फिर सड़कों पर आ गए। जिसके बाद विरोध करने वालों को पुलिस ने हिरासत में लेने की कार्यवाई शुरू की।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के बेटे गौरव बेहड़ को पुलिस ने हिरासत में लेकर पंतनगर थाने में बैठाया। वहीं, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा को भी हिरासत में लिया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके भाई संजय ठुकराल को भी हिरासत में ले लिया गया।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी सिटी मनोज कत्याल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शहर के करीब पांच व्यापारी नेता व जनप्रतिनिधियों को नजरबंद किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments