Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeराष्ट्रीयअंतरराष्ट्रीय सीमा के पास उड़ती दिखी संदिग्ध वस्तु पर बीएसएफ के जवानों...

अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास उड़ती दिखी संदिग्ध वस्तु पर बीएसएफ के जवानों ने की गोलीबारी

देहरादून: जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार रात को बीएसएफ के जवानों ने कनाचक इलाके में उड़ती हुई संदिग्ध चीज पर गोलीबारी की। इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को दी।

उन्होंने बताया कि चमकती रोशनी के साथ अज्ञात उड़ने वाली संदिग्ध वस्तु का सोमवार रात 9.35 बजे पता चला, जब उसने सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने इस पर गोलियां चलाईं इसके बाद चमकती रोशनी नहीं देखी गई।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है और अब तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments