Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने की पतंजलि योग पीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण...

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने की पतंजलि योग पीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण से भेंट

हरिद्वार/देहरादून। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज पतंजलि योगपीठ पहुंच कर ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण से भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान आयुर्वेद, जड़ी-बूटी उत्पादन और आध्यात्म को लेकर चर्चा हुई। पतंजलि योगपीठ और बीकेटीसी के समन्वय से आयुर्वेद, योग, आध्यात्म के क्षेत्र में कार्य किये जाने की संभावनाओं पर भी वार्ता हुई।
बीकटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा आयुर्वेदिक फार्मेसी एवं प्रशिक्षण विद्यालय का संचालन किया जा रहा है जहां भैषज-कल्पक वैद्य पाठ्यक्रम प्रशिक्षण तथा पंचकर्म प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही जड़ी- बूटियों पर भी कार्य किया जाता है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम भी पहुंचे और उन्होंने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी श्री हंसप्रकाश जी महाराज के एकादश निर्वाण दिवस उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्रप्रकाश जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments