Latest news
उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डबिल्डर आत्महत्या प्रकरण दुखद, प्रदेश में कानून के राज का बोलबालाः चौहान

बिल्डर आत्महत्या प्रकरण दुखद, प्रदेश में कानून के राज का बोलबालाः चौहान

देहरादून। भाजपा ने बिल्डर आत्महत्या प्रकरण को दुखद बताते हुए, इस पूरे मामले में कड़ी कार्यवाही का भरोसा जताया है। प्रदेश मे कानून के राज का बोलबाला है और धामी सरकार की अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते किसी को भी कानून के उल्लंघन की इजाजत नही है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि धामी सरकार अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करती है। लिहाजा कानूनी प्रक्रिया का इंतजार करते हुए, नेताओं को राजनैतिक बयानबाजियों से बचना चाहिए।
उन्होंने साहनी बिल्डर्स सुसाइड को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए, पुलिस जांच में शीघ्र दोषियों के सजा पाने की उम्मीद जताई है । अब तक हुई कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोग इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है। इस घटना की विस्तृत जांच हो रही है, जो भी प्रथम दृष्टया नाम आरोपियों के सामने आएं उनपर तत्काल कार्यवाही की गई है । उन्होंने सभी लोगों से जांच प्रक्रिया में सहयोग देते हुए, एजेंसियों को पर्याप्त समय देने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश मे कानून का राज है और खनन तथा जमीनों के अवैध धंधों पर धामी सरकार ने कड़ा एक्सन लिया और आज भू माफिया या खनन माफिया पर पूरी तरह से अंकुश लगी है। जमीनो के फर्जीवाड़े के खिलाफ कड़ा कानून बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि धामी सरकार अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल करती है, लिहाजा इस घटना का जो भी कसूरवार होगा उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। सभी जानते हैं कि दोषी कितना ही बड़े से बड़ा या रसूखदार हो, उसपर कानून का हथौड़ा पड़ना तय है। साथ ही कांग्रेस समेत विपक्ष के नेताओं से भी इस प्रकरण की गंभीरता और संवेदनशीलता को समझने का आग्रह करते हुए राजनैतिक बयानबाजी से बचने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments