Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट बैठक में मिल सकती है राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण देने...

कैबिनेट बैठक में मिल सकती है राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी

देहरादून: राज्य आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार संशोधित विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। इस माह होने वाली कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी जाने के आसार नजर आ रहे है।

बता दें, वर्ष 2016 में हरीश रावत सरकार ने आंदोलनकारियों को आरक्षण देने के लिए विधेयक मंजूर किया था, लेकिन तब से यह राजभवन में लंबित था। पिछले महिने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने संशोधन के लिए इसे वापस मंगा लिया था।

जानकारी के अनुसार, कार्मिक विभाग ने इस पर न्याय विभाग से सलाह मांग ली है। अब संशोधित विधेयक के रूप में इसे कैबिनेट में लाने की तैयारी की जा रही है, जिससे विधानसभा सत्र में इसे प्रस्तुत कर राजभवन की मंजूरी के लिए भेजा जा सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संशोधित विधेयक कैबिनेट में लाने के संकेत दिए हैं। कार्मिक विभाग के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि विधेयक का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। विधेयकर को लेकर तैयारी भी की जा रही है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments