Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री ने कैदियों संग मनाया जेल दिवस

कैबिनेट मंत्री ने कैदियों संग मनाया जेल दिवस

-क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

हरिद्वार: प्रदेश कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में आयोजित जेल दिवस कार्यकम में प्रतिभाग किया| इस दौरान उन्होंने डॉ. भीम राव अंबेडकर व महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया| साथ ही उन्होंने जिला कारागार में स्थापित विभिन्न यूनिटो का निरीक्षण किया|

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही आज जिला कारागार आकर और कैदियों से मिलकर जेल के प्रति जो उनकी अवधारणा बनी हुई थी उसे जानने व समझने का मौका मिला| साथ ही यह देखकर अच्छा लगा कि यहां पर बंदी लोग सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, बागवानी सहित कई अन्य प्रकार के कार्य करते हुए अपना कौशल बढ़ा रहे हैं। वही उन्होंने इस अवसर पर कारगर में स्थित चिकित्सालय में उपचार करा रहे बंदियों से उनका हालचाल जाना।

रेखा आर्या ने सभी को चैत्र नवरात्रि ,नवसंवत्सर व रमजान की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी कैदी यहां पर जिस भी अपराध के कारण आए हैं अगर आप आज अपने उस अपराध का पश्चाताप कर रहे है और जिस प्रकार से यहां पर आप सभी के द्वारा अलग अलग कार्य किये जा रहे है वह स्वयं में बड़ी बात है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जब आप सभी कैदी यहां से बाहर जाए तो एक बेहतर इंसान बनकर जाए और समाज की मुख्यधारा में सम्मलित हो। आप आज अगर यहां है तो कल बाहर होंगे ऐसे में आप सभी को अपने पूर्व के व्यवहार को बदलना होगा ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो।

इस दौरान रेखा आर्या ने जिला कारागार में क्रिकेट प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि जेल से संबंधित जो भी समस्याएं चाहे वह पैरोल, स्वास्थ्य, महिलाओं की बेहतरी से जुड़ी हैं, उनपर अवश्य कार्य किया जाएगा ताकि कैदियों का भविष्य बेहतर हो सके।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक मनोज आर्या, रेल मंत्रालय सदस्य मनोज गौतम, भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, वैश्य समाज अध्यक्ष विशाल गर्ग, शिवम शर्मा, रमेश सैनी, मुनीश सैनी, डीएसओ मुकेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments