Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकाबीना मंत्री धन सिंह रावत ने दी श्रीनगर को कई योजनाओं की...

काबीना मंत्री धन सिंह रावत ने दी श्रीनगर को कई योजनाओं की सौगात

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड के काबीना मंत्री धन सिंह रावत एक दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नंदन नगर पालिका में स्कूल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने पौड़ी श्रीनगर रोड पर बनाये गए भव्य द्वार का लोकार्पण किया। इसके साथ ही श्रीनगर में बनाये गए गौ धाम के लिए जाने वाले मार्ग के डामरीकरण और निर्माण का शिलान्यास भी कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किया। श्रीनगर में बनाये गए गौ धाम में 2000 से अधिक गायों के आने जाने और उनके भोजन पानी की उचित व्यवस्था की जाएगा।
इससे पूर्व धन सिंह रावत ने पाबौ ब्लॉक को 70 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात भी दी। इसके साथ ही उन्होंने राजकीय महाविद्यालय पाबौ का लोकार्पण भी किया। धन सिंह रावत ने बताया प्रदेश सरकार का मकसद प्रत्येक घर तक जल पहुंचाने का है। इसके लिए उन्होंने 86 गांवों के लिए बिडोलस्युं ग्राम समूह पेजल पंपिंग योजना का शिलान्यास किया। धन सिंह रावत ने बताया पाबौ महाविद्यालय के लोकार्पण के बाद अब छात्राओं के लिए छात्रावास भवन का शिलान्यास भी उनके द्वारा कर दिया गया है। जिससे यहां पढ़ने वाले गरीब छात्र आसानी से रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे। उन्होंने बताया दौरान कुछ विद्यालयों के सौंदर्यीकरण व मरम्मत के लिए भी धनराशि दी गई है। जिससे विद्यालयों में पठन-पाठन बेहतर किया जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने उज्ज्वला कनेक्शन के लाभान्वित लोगों को कनेक्शन भी बांटे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments