Latest news
मिठाई की दुकानों में गंदगी का साम्रराज्य देख तीन के लाइसेंस निरस्त श्रीनगर में एलिवेटेड रोड़ निर्माण को केन्द्रीय मंत्री की हरी झंडी अगस्त्यमुनि महाविद्यालय को मिलेगी बेहतरीन कॉलेज की पहचानः अनिल बलूनी पुराने कुओं के जीर्णोंधार के लिए चलेगा विशेष अभियानः मुख्यमंत्री सरकार ने प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ने क... धामी ने अपने पिता की पुण्यतिथि पर किया सैनिकों का सम्मान राज्यपाल के समक्ष दिया शोध कार्य की प्रगति पर प्रस्तुतिकरण जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने की जरूरतः कंडवाल हिमज्योति स्कूल में ग्रामीण बच्चों के बने आयुष्मान व आभा आईडी मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर ग्राउंड जीरो पर व्यवस्थाओं की जांच में जुटे अधिकारी

[t4b-ticker]

Friday, April 11, 2025
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किया पुस्तक का विमोचन

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किया पुस्तक का विमोचन

बागेश्वर: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बागेश्वर के योगदान के बारे में अब आप किताबों से जान पाएंगे। बागेश्वर के वीर जवानों की वीरगाथा से लोगों को परिचित कराती हुई एक नई किताब बाजार में आ गई हैं। पुस्तिका का विमोचन कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किया। पुस्तक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, साहस और बलिदान की अमर गाथा को पिरोया गया है। संकलन और संपादन प्रवक्ता रवि कुमार जोशी ने किया है।

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत डायट ने कौसानी से बागेश्वर तक की पद यात्रा की। दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों स्वजनों को सम्मानित किया। घटित प्रमुख घटनाओं की छानबीन की।

पुस्तक का नाम श्भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में बागेश्वर का योगदानश् है। बागेश्वर के वीर सपूतों के बलिदान को इस किताब में बताया गया है। इन अनसुनी कहानियों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित कर देश के नौनिहालों, छात्र-छात्राओं और जन सामान्य के सम्मुख लाया गया है। इस किताब को पढ़कर आने वाली पीढ़ी अपने संघर्षमयी और गौरवमयी इतिहास से परिचित होकर गर्व की अनुभूति कर सकेंगे।

इस किताब में जिले के 124 सेनानियों की सूची है। इन वीर सेनानियों ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान दिया था। जिले का इतिहास, भूगोल, अर्थजगत, संस्कृति, कला, साहित्य और तीज त्योहारों को भी पुस्तक में स्थान दिया है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बसंतीर देव, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाधिकारी अनुराधा पाल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सौन, डायट प्राचार्य डा. केएस रावत, डा. शैलेंद्र धपोला, डा. संदीप कुमार जोशी, डा. बीडी.पांडे, डा. प्रेम सिंह मावड़ी, कैलाश प्रकाश चंदोला आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments