Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी क्षेत्रवासियों को बधाई और मुख्यमंत्री का...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी क्षेत्रवासियों को बधाई और मुख्यमंत्री का जताया आभार

देहरादून। डाकरा में नव चेतना कालेज के निकट मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त मार्ग के सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ हो गया है। क्षेत्रीय विधायक और सरकार में काबीना मंत्री गणेश जोशी के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया था, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा रुपये 55.87 का आगणन बनाया गया और शासन द्वारा रुपये 55.87 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। शासन के आदेशों के क्रम में प्रांतीय खण्ड लोनिवि देहरादून द्वारा डाकरा में क्षतिग्रस्त मार्ग पर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवा दिया गया है। विदित हो कि स्थानीय लोगों द्वारा इस मार्ग को अतिशीघ्र खोलने का अनुरोध किया जा रहा था क्योंकि यह मार्ग डाकरा को कैंट से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है और पिछले दिनों बारिश के कारण यह क्षतिग्रस्त हो गया था।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि ‘‘इस क्षतिग्रस्त मार्ग के सुधारीकरण की नितांत आवश्यकता को देखते हुए इसकी स्वीकृति मिली है हांलाकि कैंट क्षेत्र होने के कारण स्वीकृति में देरी हुई। इस कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करवा लिया जाऐगा। मैं क्षेत्रवासियों को बधाई देने के साथ-साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करता हॅू।‘‘

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments