देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए कालोनी, डालनवाला, देहरादून में मस्जिद निर्माण को लेकर प्लॉट आवंटन करने के संबंध में विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर और सोशल मीडिया में वायरल पत्र का संज्ञान लेते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को वायरल पत्र में उल्लेखित अनुरोध पर हुई कार्यवाही को निरस्त करने और और ऐसा कृत्य करने वाले अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ़ एफ़आइआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

