Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डगढ़वाल के चार दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

गढ़वाल के चार दिवसीय दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गढ़वाल मंडल के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान डॉ. रावत अपनी विधानसभा क्षेत्र के चार स्थानों पर विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रतिभाग कर आम लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके अलावा वह विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोर्कापण भी करेंगे।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि वह 13 दिसम्बर से लेकर 16 दिसम्बर तक गढ़वाल मंडल के दौरे पर रहेंगे। चार दिवसीय भ्रमण के दौरान वह अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा की अगुवाई करेंगे। यात्रा के माध्यम से वह क्षेत्र के कोटली, सिमखेत, सांकरसैंण एवं मरखोला में आम लोगों को भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है ताकि उसे राष्ट्रीय योजनाओं यथा पक्का मकान, नल जल कनेक्शन, शौचालय, निःशुल्क इलाज, निःशुल्क राशन, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, बैंक खाता खुलवाने, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री स्वामित्व संपत्ति कार्ड के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जा सके।
अपने गढ़वाल भ्रमण के दौरान गुरूवार को डॉ. रावत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के मरखोला में चाकीसैंण-जाख रोड़, चाकीसैंण-मरखोला-बांजकोट मोटरमार्ग डामरीकरण का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह मरखोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसे अलावा डॉ. रावत चाकीसैंण में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सौन्दर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास तथा राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र के मरम्मत कार्यों एवं यूपीसीएल के 33 केबी सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह चैंरा में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन तथा आंताखोली में राजकीय प्राथमिक विद्यालय आंताखोली के मरम्मत कार्यों व राजकीय प्राथमिक विद्यालय खरकासारी के नवीन भवन का शिलान्यास करेंगे, साथ ही वह सौंठ में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन का लोकार्पण करेंगे, इसके बाद डॉ. रावत स्थानीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
चार दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कठ्यूड में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह जाजरी में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन का सौन्दर्यीकरण एवं जाजरी-किरसाल-चंगीन मोटरमार्ग का लोकार्पण करेंगे। रिखोली में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के भवन एवं कुचोली में प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, भवन सौन्दर्यीकरण व बाल वाटिका के निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोर्कापण करेंगे। इसके उपरांत डॉ. रावत कुठखाल में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन, प्राथमिक विद्यालय मिजगांव के सौन्दर्यीकरण का लोर्कापण तथा प्राथमिक विद्यालय कुठखाल के भवन का शिलान्यास करेंगे। घुलेख में नवीन पंचायत भवन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बाल-बाटिका हेतु अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास करेंगे जबकि रिस्ती में डॉ. रावत राजकीय इंटर कॉलेज के नव निर्मित भवन, रामलीला मंच, प्राथमिक विद्यालय के मरम्मत कार्यों एवं राजकीय इंटर कॉलेज रिस्ती में नव निर्मित प्रयोगशाला का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह डुंगरी में प्राथमिक विद्यालय के नवीन भवन व मरम्मत कार्यों, नवीन पंचायत भवन एवं तरपालीसैंण-गडोली-डुंगरी मोटरमार्ग का लोकार्पण करेंगे। गडोली में डॉ. रावत प्राथमिक विद्यालय के भवन सौन्दर्यीकरण व अतिरिक्त कक्ष के अलावा बारतघर का शिलान्यास करेंगे साथ ही वह गडोली में इंटरलॉकिंग टाईल्स से बने रास्ते का लोकार्पण करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments