Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डदो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

दो दिवसीय कुमाऊं दौरे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आगामी 10 व 11 अक्टूबर 2023 को कुमाऊं मण्डल के भ्रमण पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय भ्रमण के दौरान डॉ. रावत नैनीताल एवं अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों एवं विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर करेंगे। इसके अलावा वह दोनों जनपदों में विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानेंगे।
कुमाऊं मण्डल में स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत टटोलने के लिये सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने बताया कि वह मंगलवार 10 अक्टूबर व बुधवार 11 अक्टूबर 2023 को नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। अपने दिल्ली प्रसाव से डॉ. रावत सीधे नैनीताल जनपद पहुंचकर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को अमलीजामा पहुंचायेंगे। डॉ. रावत मंगलवार सुबह सबसे पहले कुसुमखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से साथ बैठक कर पार्टी व सरकार की नीतियों पर चर्चा करेंगे। इसे उपरांत वह गुसांईपुर में नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। इसे बाद डॉ. रावत कालाढुंगी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करेंगे। जहां वह जन स्वास्थ्य को लेकर राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अवलोकन करेंगे साथ ही वह अस्पताल में भर्ती मरीजों व तीमारदारों से मिलकर उनकी समस्याओं से भी अवगत होंगे। अस्पताल भ्रमण के दौरान वह आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की भी जानकारी हासिल करेंगे। डॉ. रावत इसके बाद कोटाबाग स्थित राजकीय महाविद्यालय में कालाढुंगी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटाबाग एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैलपड़ाव का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग की तमाम योजनाओं की जानकारी लेंगे। इसके बाद विभागीय मंत्री हल्द्वानी स्थित उच्च शिक्षा निदेशालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। जबकि बुधवार 11 अक्टुबर को कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत अल्मोड़ा में अपने से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं चिकित्सा इकाईयों का निरीक्षण कर आम लोगों से सरकारी योजनाओं की फीडबैक भी लेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments