Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने चनोदा में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने चनोदा में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

सोमेश्वर। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या चनोदा पहुंची जहां उन्होंने हर वर्ष की भांति 2 सितम्बर को शहीद दिवस मनाया व शहीदों को श्रद्धांजलि एवं श्रद्धासुमन अर्पित किए।साथ ही इस दौरान अमर शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया।उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए देश में जितने भी आंदोलन हुए उन सभी आंदोलनों में सोमेश्वर की बौरारो घाटी के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने प्रतिभाग किया और देश को आजाद करने में अपना अहम योगदान दिया।ऐसे में आज का दिन उन शहीदों को याद करने का है। आप सभी सेनानियों के बलिदान को हम सभी याद करते है और आप सभी को बारंबार प्रणाम करते हैं।इस दौरान सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमे अपने शहीदों के बलिदान को कभी नही भूलना चाहिए और उनके दिखाए गए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए देश की सेवा करनी चाहिए। वहीं गांधी इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस दौरान अध्यक्ष महिपाल सिंह भाकुनी, उपाध्यक्ष आनंद सिंह भाकुनी, सचिव कुंवर सिंह भाकुनी, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह बोरा, सदस्य सुरेंद्र सिंह भाकुनी, सदस्य बालम सिंह भाकुनी, स्वतंत्रता संग्राम की पत्नी धनी बोरा सहित कार्यकर्ता व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments