Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल के पोस्टर का लोकार्पण...

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल के पोस्टर का लोकार्पण किया

देहरादून। यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर वन, भाषा, निर्वाचन, तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल-2024 के पोस्टर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तराखंड के बैनर तले संस्था द्वारा एमएसएमई, आईटीडीए, कौशल विकास सोसाइटी और स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाना है। यह आयोजन दो दिवसीय 13 व 14 दिसंबर को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में होगा।
मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि इस आयोजन से राज्य के युवाओ को अपने कौशल को विकसित करने में लाभ प्राप्त होगा।साथ ही यह फेस्टिवल बच्चों को प्रेरणा देने का कार्य करेगा कि किस प्रकार से वह अपने जीवन मे आगे बढ़ सकते हैं।कहा कि जिस प्रकार से आज नई तकनीकों का आगमन हुआ है कहीं ना कहीं इससे हमारे जीवन में कई सुविधाएं भी आई हैं। कहा कि आज के दौर में टेक्नोलॉजी का बहुत महत्व है जो कि भविष्य की अनेक संभावनाओं को समेटे हुए है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस आयोजन में कई इनोवेटर्स प्रतिभाग करेंगे जिनका चयन करते हुए उन्हें सम्मानित करने का भी काम किया जाएगा।उन्होंने बच्चो को अपने प्रगतिशील आईडिया को विकसित करते हुए स्किल डेवलपमेंट में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने की बात कही।साथ ही कहा कि हम तकनीकी शिक्षा के तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों में अपने बच्चो को फ्रेंच,जर्मन और स्पेनिश भाषा में पढ़ाने जा रहे हैं ताकि उन्हें विदेश जाने का अवसर मिले। वहीं स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल के आयोजन के संबंध में अपने विचार रखे।बताया कि किस प्रकार से यह युवाओ के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। इस अवसर पर कुलपति स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय डॉ. राजेन्द्र डोभाल, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. पराग धकाते उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments