Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसंकल्प यात्रा में ज्यादा से ज्यादा जुड़ने का किया आह्वान

संकल्प यात्रा में ज्यादा से ज्यादा जुड़ने का किया आह्वान

देहरादून। विकसित भारत संकल्प यात्रा का क्रम देहरादून शहर के अलग-अलग स्थानों पर जारी है।शनिवार को गढ़ी कैंट के शहीद दुर्गा मल पार्क और टपकेश्वर में यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में बाल विकास, ग्रामीण, कृषि, स्वास्थ्य आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को मानीनय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।
गाढ़ी कैंट और टपकेश्वर में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में योजनाओं से वंचित कई लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया। दुर्गा मल पार्क में आयोजित यात्रा कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर और गणेश जोशी यात्रा में हुए शामिल। उन्होंने लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ने का आह्वान भी किया।
दोनों स्थानों पर आयोजित मुफ्त चिकित्सा शिविर में 69 लोगों का परिक्षण किया गया। 30 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जोड़ा गया। बल विकास परियोजना से 90 महिलाओं को कार्यक्रम में जोड़ा गया। कार्यक्रम में लगे शिविरों में 09 लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ा गया व 21 लोगों के आधार कार्ड भी बनवाये गए। यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट आउट विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कट आउट के साथ लोग यादगार के तौर पर तस्वीर भी ले रहे हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से युक्त बुकलेट भी वितरित की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments