Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeहादसा खाई में गिरी कार, चालक की मौत

 खाई में गिरी कार, चालक की मौत

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर मंगलवार को एक कार फलसीमा के पास खाई में गिर गई। इस दौरान चालक की मौत हो गई। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिली  जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके 01 सी 4290 एनटीडी से अल्मोड़ा की तरफ आ रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद पुलिस, फायर यूनिट, एसडीआरएफ की टीम और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची।  

घटना में कार सवार सुनील आर्या (पुत्र प्रेम राम आर्या, निवासी उडयारी, हवालबाग) गंभीर रूप से घायल हो गया। टीम ने घायल को खाई से निकालकर बेस अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार में अन्य लोगों के सवार होने की आशंका के चलते टीम ने खाई में घंटों खोजबीन की। लेकिन कोई अन्य व्यक्ति नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments