Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकार और स्कूटी की भिड़ंत, हादसे में किशोर की मौत

कार और स्कूटी की भिड़ंत, हादसे में किशोर की मौत

श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली क्षेत्र के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और स्कूटी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया।
े मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिजनौर निवासी साहिल (17) पुत्र अकरम कीर्तिनगर में सब्जी की दुकान चलाता है। देर शाम वह किसी काम से श्रीनगर आया हुआ था। रात को लौटते समय उफल्डा के समीप पहुंचते ही उसकी स्कूटी सामने से आ रही आल्टो कार से जा टकराई। जिसमें साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने निजी वाहन से उसे बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।श्रीनगर कोतवाल विनोद गुसांई ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार चालक को हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments