Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeअपराधमालवीय घाट पर रील बनाने वाली दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मालवीय घाट पर रील बनाने वाली दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार: पुलिस मालवीय घाट पर रील बनाने वाली दो युवतियों की तलाश में जुट गयी हैं| युवतियों की बनाई रील सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसपर श्री गंगा सभा से लेकर श्रद्धालुओं ने आपत्ति दर्ज कराई हैं।

एसपी सिटी ने कहा कि तीर्थ की मर्यादा का ध्यान रखते हुए इस तरह के वीडियो कोई भी श्रद्धालु न बनाए। तीन दिन पहले रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें दो युवतियां हरकी पैड़ी के पास मालवीय घाट में फिल्मी गीत पर डांस करती नजर आ रही हैं। श्री गंगा सभा के कड़ी आपत्ति जताने पर मामला गरमा गया। पूर्व में भी इस तरह की कई वीडियो वायरल हुई हैं। हाल में वायरल वीडियो को लेकर पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है लेकिन जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि हरिद्वार हरकी पैड़ी धार्मिक आस्था का केंद्र है इसलिए कोई भी यहां ऐसा कार्य नहीं करें जिससे भावनाएं आहत हों। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जो भी इसमें शामिल हैं उन्हें चिन्हित करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी तीर्थ की मर्यादा का ख्याल रखें। इस तरह की वीडियो बिल्कुल भी न बनाएं। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments