Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डरुड़की कैंट के दफ्तर में सीबीआई का छापा, अधिकारियों और कर्मचारियों पर...

रुड़की कैंट के दफ्तर में सीबीआई का छापा, अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा

देहरादून: रुड़की कैंट बोर्ड के दफ्तर में सीबीआई ने छापा मारा I इस दौरान कई अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई I

इसके अलावा सीबीआई ने बोर्ड के दफ्तर से कई दस्तावेज भी खंगाले। साथ ही कुछ दस्तावेजों को अपने कब्जे में भी लिया । बताया जा रहा है कि जांच के बाद ही कुछ खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई को औचक निरीक्षण बताया जा रहा हैं।

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रुड़की पहुंची। सीबीआई के अधिकारियों ने कैंट बोर्ड के विभिन्न दफ्तरों में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि कैंट में बीते दिनों में विभिन्न सामग्रियों की खरीद-फरोख्त में अनियमितता के शक में यह छापा मारा गया।

सीबीआई की टीम ने कई दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। बता दें कि तीन माह पहले सीबीआई ने देहरादून कैंट बोर्ड के दफ्तर में भी इसी तरह की औचक निरीक्षण की कार्रवाई की थी। वहां से भी बहुत से दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच की गई तो पता चला कि क्षेत्र में अवैध मोबाइल टावर लगाए गए हैं। इस मामले में कैंट बोर्ड के वर्तमान और पूर्व अधिकारियों से पूछताछ चल रही है। हालांकि, रुड़की में किस तरह की शिकायत थी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। सीबीआई की कार्रवाई अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments