Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डचाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई की छापेमारी, 10 लोगों से की गई...

चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई की छापेमारी, 10 लोगों से की गई पूछताछ

देहरादून: सीबीआई ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी की जांच के तहत 20 राज्यों में 56 जगहों पर छापे मारे हैं।| इसी के चलते सीबीआई ने शनिवार को देहरादून में भी छापे मारी की| देहरादून में भी कई लोगों से पूछताछ की गई है। कई लोगों को चिन्हित भी किया गया है। इन लोगों पर बच्चों के शारीरिक शोषण से जुड़ी सामग्री इंटरनेट पर शेयर व उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप है।

इस बात की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी आरके गौड़ ने दी हैं। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने सर्क्यूलेशन ऑफ चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लाइटेशन मटेरियल (सीएसईएम) के दो मामले दर्ज किए हैं। इंटरपोल ने सीबीआई को बताया था कि भारत और कुछ अन्य देशों में बच्चों के शारीरिक शोषण से संबंधित सामग्री इंटरनेट पर शेयर की जा रही है। शुरुआती जानकारी इंटरपोल न्यूजीलैंड से मिली थी। 

बता दें, इस ऑपरेशन को सीबीआई ने मेघ चक्र नाम दिया है। इसके तहत 20 राज्यों में 56 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। इनमें से देहरादून भी एक है। जानकारी मुताबिक यहां पर तीन जगहों पर 10 लोगों से पूछताछ की गई है। इनके डिवाइस के आईपी एड्रेस इस तरह की सामग्री वायरल होने में सामने आए हैं। ऐसे में इन लोगों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments