Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Tuesday, October 27, 2026
Homeउत्तराखण्डसीडीओ ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की

सीडीओ ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की गयी गई। समीक्षा बैठक के पश्चात् 20-सूत्री कार्यक्रम की नव निर्मित वेबसाइट से सम्बन्धित डाटा फीडिंग का हैंडस मैन प्रशिक्षण समस्त 20-सूत्रों को प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम की माह जुलाई 2024 तक की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान 30 मदें ए श्रेणी में रही तथा 5 मदें बी श्रेणी, 3 मदें सी श्रेणी तथा 07 मदे डी श्रेणी में रही। डी श्रेणी वाली मदों में पीएमजीएसवाई एवं राजकीय सिंचाई की प्रगति न्यून होने के फलस्वरूप स्पष्टीकरण तलब किया गया। इसी प्रकार प्रगति का सत्यापन न किये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों का भी स्पष्टीकरण तलब किया गया। समीक्षा बैठक उपरान्त शोध अधिकारी बीस सूत्रीय कार्यक्रम जे.सी चंदोला द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को नव निर्मित वेबसाईट का प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया जो जिन विभागों की मदे बी,सी, एवं डी श्रेणी में है वे अपनी स्थिति में सुधार करते हुए ए श्रेणी में आने हेतु कार्य करें।
बैठक में निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरि, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, अपर संख्या अधिकारी प्रकाश सिंह भण्डारी एवं धीरज गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments