Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डभाजपा मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली का उत्सव

भाजपा मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली का उत्सव

देहरादून। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में होली की पूर्व संध्या को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से कार्यालय पहुंचे दिव्यांग जनों के साथ फूलों और रंगों से होली खेलकर शुभकामनाएँ दी। बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने आज वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ जमकर फूलों को होली खेली। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को टीका लगाकर बधाई दी और लोकगीतों की धुन पर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकर्ताओं के साथ नृत्य किया। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उत्साह के रंगों से सरोबार नजर आए। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों को होलिका दहन और रंगों के पर्व होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा, देश की तरह प्रदेश में भी लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में उमंग, उल्लास और आपसी सद्भाव का त्योहार होली हम सब में एक नई ऊर्जा का सृजन करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह ऊर्जा आने वाले दिनों में हम सबको मजबूत, निर्णायक और सशक्त सरकार के लिए रिकॉर्ड मतदान में नजर आएगी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, इस बार इस बार की होली सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशी और तरक्की के रंग लेकर आए। उन्होंने अपने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से होली मनाते हुए स्वयं को आने वाले चुनाव के लिए रिचार्ज करने का आह्वान किया। ताकि एक बार फिर भाजपा परिवार होली मनाएगा जब 19 अप्रैल के मतदान का सुखद परिणाम हम सबके सामने होगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यालय में आए दिव्यांग जनों के साथ विशेष रूप से होली का आनंद लिया। उन्होंने सभी लोगों को अलग से बधाई देते हुए विश्वास दिलाया कि हमारी सरकार आपके जीवन में खुशियों के रंगों को किसी कीमत पर फीका नहीं होने देगी। उन्होंने सभी दिव्यांगजनों को टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह के अवसर पर प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, खजान दास, सविता कपूर अजेंद्र अजय सहित अन्य विधायक दायित्व धारी गण समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments