Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सीईओ...

राज्य की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों में उपचुनाव के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपचुनाव के दौरान भी शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी राजनीतिक दलों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन के दौरान मतदाता द्वारा पहचान हेतु फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के साथ ही 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments