Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डदून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल ब्लॉक को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में...

दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल ब्लॉक को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में निर्मित करने के सीएस ने दिए निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में अध्ययनरत यूजी, इन्टर्न एवं सीनियर रेजीडेन्ट छात्र-छात्राओं हेतु हॉस्टल ब्लॉक के निर्माण कार्यो की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक के दौरान चिकित्सा विभाग तथा कार्यदायी संस्था ब्रिज एण्ड रूफ को इस प्रोजेक्ट को ऊर्जा सक्षमता, रेन वाटर हार्वेस्टिग की सुविधाओं के साथ ग्रीन बिल्डिंग के रूप में निर्मित करने के निर्देश दिए हैं।
इस सम्बन्ध में सचिव स्वास्थ्य ने जानकारी दी कि इस हॉस्टल ब्लॉक के निर्माण से छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी। भवन निर्माण हेतु कॉलेज परिसर में 3.62 एकड़ भूमि पूर्व से उपलब्ध है। इस प्रोजेक्ट को 24 माह में पूरा कर लिया जाएगा। 7697 लाख रूपये लागत की इस योजना का वित्त पोषण राज्य सेक्ट के तहत प्रस्तावित है। बैठक में सचिव डा0 आर राजेश कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments