Latest news
मुख्यमंत्री की टेढ़ी नजर से खुल गयी उत्तराखण्ड की बंद सड़कें उत्तराखण्ड से जल्द खुलेगा कैलाश यात्रा का रास्ता राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में त्वरित होगा शिकायतों का निस्तारण गढ़ी कैंट में प्रदेश के सबसे बड़े सामुदायिक भवन का 15 जनवरी को किया जाएगा लोकार्पण ऊर्जा निगम मुख्यालय पर रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन सभी पुराणों ने गौ को माता का सम्मान दियाः ग़ोपाल मणि महाराज स्पीकर ने विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आतीः महेंद्र भट्ट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक मनीष थापा को श्रद्धांजलि अर्पित की उत्तराखंड के चार गांवों को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार
Friday, September 20, 2024
Homeउत्तराखण्डकरवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजारों में चहल पहल बढी

करवा चौथ की खरीदारी के लिए बाजारों में चहल पहल बढी

देहरादून: विवाहित महिलाओं की ओर से अखंड सौभाग्य की कामना के लिए करवा चौथ का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश की राजधानी देहरादून के बाजार सज गए है।। महिलाओं ने पूजा के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी की। इससे बाजार में चहल पहल बनी हुई है।।

पर्व को लेकर व्यापारियों के चेहरे भी खिले रहे। व्यापारियों ने भी अच्छे व्यापार की उम्मीद में गुणवत्तायुक्त सामग्री मंगाई है। प्रदेश मुख्यालय के पल्टन बाजार सहित सभी क्षेत्रों में कई दुकानें करवा चौथ व्रत संबंधी सामग्री से सजाई गई हैं। बाजार में नए-नए डिजाइन की चूड़ियां, हार व अन्य सामग्री उतारी गई है। देहरादून के पलटन बाजार में मंगलवार को सुबह से ही काफी भीड़ रही।

महिलाओं ने करवाचौथ के लिए करवा, कलश, थाली, मां करवा की फोटो, माता की चुनरी की खरीदारी की। महिलाएं साड़ी, सूट, सोने-चांदी और आर्टिफिशियल गहने, सैंडल और पर्स खरीदते दिखाई आईं। चूड़ियों की दुकानों पर काफी भीड़ दिखी। वहीं, नई दुल्हनें भी पहले करवाचैथ को खासी उत्साहित दिखीं। इसके लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर में फेशियल, मेनिक्योर, पेडिक्योर और नेल एक्सटेंशन करवा रही हैं।

पंडित जीवन तिवारी का कहना है कि वट सावित्री पर्व व करवा चैथ पर्व का एक ही महात्म्य है। करवा चौथ का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments