Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeपर्यटनचारधाम यात्रा शुरु होने से पहले यात्रिओं में उत्साह, 40 से 80...

चारधाम यात्रा शुरु होने से पहले यात्रिओं में उत्साह, 40 से 80 प्रतिशत तक होटल हो चुके है बुक

देहरादून : उत्‍तविश्‍वभर में प्रसिद्ध उत्‍तराखंड की चारधाम यात्रा के शुरू होने में अब एक माह का समय शेष है। इस साल तीन मई को अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ होगा। जिसको देखते हुए चारधाम यात्रा की तैयारियां भी जोरों पर हैं। कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद माना जा रहा है कि इस बार यात्रा में अधिक उत्‍साह देखने को मिल सकता है।

चारधाम यात्रा के लिए बुकिंग भी जोरों पर है। करीब 40 से 80 प्रतिशत तक होटल पहले ही बुक हो चुके हैं। तीन मई को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को वृश्चिक लग्न में सुबह 6.25 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खोले जाएंगे। वहीं यात्रियों के लिए राहत की बात यह रहेगी कि इस बार भी केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवाओं का किराया नहीं बढ़ेगा। इसका कारण प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2020 में कंपनियों से तीन साल का अनुबंध करना है। इस कारण किराया इस साल भी यथावत रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments