Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा- व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया अप्रैल के पहले...

चारधाम यात्रा- व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह से होगी शुरू

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होगी। इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसके लिए वेबसाइट का सेफ्टी ऑडिट जारी है। चारधाम यात्रा में व्यावसायिक वाहनों के संचालन के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य होगा। वाहन मालिकों और ऑपरेटरों के लिए यह सुविधा सुगम होगी। इस बार किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। यदि कोई वाहन संचालक या ट्रांसपोर्टर किराए में मनमानी करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
आरटीओ और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी सुनील शर्मा ने इस बार चारधाम यात्रा के ग्रीन कार्ड के लिए नए नियमों का प्रस्ताव परिवहन मुख्यालय को भेजा है। स्थानीय वाहन (बस, टैक्सी, मैक्सी) पूरे यात्रा सीजन के लिए ग्रीन कार्ड मिलेगा। बाहरी राज्यों से आने वाले व्यावसायिक वाहन सिर्फ 15 दिन के लिए ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। इस प्रस्ताव को अभी स्वीकृति मिलनी बाकी हैं। इधर ग्रीन कार्ड आवेदन की वेबसाइट तैयार है, जिसका सेफ्टी ऑडिट किया जा रहा है। सुनील शर्मा का कहना हैं कि ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार भी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी।

किराया नहीं बढ़ेगा, मनमानी पर कार्रवाई
देहरादून।  परिवहन मुख्यालय ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार चारधाम यात्रा के दौरान यात्री वाहनों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। यदि कोई वाहन संचालक अधिक किराया वसूलता है तो उस पर कार्रवाई होगी। शिकायत के लिए परिवहन विभाग एक वाट्सएप नंबर जारी करेगा, जिस पर यात्री टैक्सी, मैक्सी या अन्य वाहनों की किराया संबंधी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही चेकपोस्ट पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, रास्ते में किसी भी चेकपोस्ट पर यात्री अपनी शिकायत दे सकते हैं।

सात अस्थायी रोडवेज बस स्टॉपेज भी बनेंगे
देहरादून। बाईपास मार्गों पर बस स्टॉपेज न होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए परिवहन निगम कोर कॉलेज रुड़की से नारसन बॉर्डर तक सात स्थानों पर अस्थायी बस स्टॉपेज बनाएगा। इन स्थानों का चयन यात्रियों की सुविधा और यातायात प्रवाह को ध्यान में रखते हुए किया गया है। परिवहन निगम कोर कॉलेज, टोडा कल्याणपुर के पास, नगला इमरती बाईपास, अब्दुल कलाम चौक, मंगलौर गुडमंडी, नारसन बॉर्डर के पास ये बस स्टॉपेज बनाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments