Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपाइयों पर भड़काऊ भाषण देकर हिंसा फैलाने का आरोप

भाजपाइयों पर भड़काऊ भाषण देकर हिंसा फैलाने का आरोप

मंत्री प्रेम चंद के खिलाफ आयोजित महापंचायत का मामला
पुलिस कर रही मामले की जांच
ऋषिकेश
: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और सुरेंद्र सिंह नेगी व धर्मवीर प्रजापति के मध्य हुए विवाद के बाद बीते रोज पीड़ितों को समर्थकों ने श्यामपुर शहीद स्मारक के समीप महापंचायत बुलाकर मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की थी। इस मामले में शुक्रवार को भाजपा संगठन की ओर से महापंचायत में शामिल दो लोग के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। इन व्यक्तियों पर महापंचायत के माध्यम से भड़काऊ भाषण देकर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केआर पांडेय को शिकायत पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि बीते बृहस्पतिवार को महापंचायत में संजय सिलस्वाल और धर्मवीर प्रजापति ने अपने भाषण में ऐसी बातें कही जिससे समाज में विद्वेष फैलने का खतरा है। इससे हिंसा भड़क सकती है। इन दोनों व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत पत्र मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार की ओर से दिया गया।

इस मौके पर बृजेश चंद्र शर्मा, शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, माधवी गुप्ता, दिनेश सती, सीमा रानी, राजपाल ठाकुर, प्रदीप दुबे, राजेश दिवाकर, सचिन अग्रवाल, राजू शर्मा, सतीश पाल, दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments