Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डदिवंगत महिला पुलिसकर्मी के बच्चों को डीजीपी ने सौंपा 1 करोड़ की...

दिवंगत महिला पुलिसकर्मी के बच्चों को डीजीपी ने सौंपा 1 करोड़ की धनराशि का चेक

देहरादून। डीजीपी दीपम सेठ ने पीएनबी के सौजन्य से दिवंगत एएसआई कान्ता थापा के आश्रितजन को 1 करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि का चेक सौंपा। उल्लेखनीय है की पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत विभिन्न बैंकों के साथ पुलिस कार्मिकों का वेतन खातों पर रुपए 1 करोड़ का दुर्घटना बीमा अनुमन्य किया गया है।
सनद रहे की उत्तरकाशी में नियुक्त रहीं अपर उपनिरीक्षक स्व. कान्ता थापा का विगत 20 जुलाई को कांवड़ मेला ड्यूटी में कर्तव्य निर्वहन के दौरान हरिद्वार बाईपास रोड देहरादून पर एक सड़क दुर्घटना में असामयिक स्वर्गवास हो गया था। उक्त के क्रम में डीजीपी दीपम सेठ, ने दिवंगत कान्ता थापा के आश्रितजनों (बच्चों) करिष्का मोहन थापा व परिचय थापा से पुलिस मुख्यालय में मुलाकात कर उनकी शिक्षा,जॉब व आवास से सम्बन्धित आवश्यकताओं के बारे में जानकारी हासिल की। डीजीपी ने कान्ता थापा के असामयिक निधन पर गहन संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में उनकी कर्तव्यनिष्ठा व योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने दोनों बच्चों की शिक्षा और भविष्य को लेकर हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही दिवंगत कान्ता थापा के आश्रितों को मिलने वाली पारिवारिक पेंशन एवं समस्त वित्तीय प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारित करने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को निर्देशित किया।’ डीजीपी सच्चिदानन्द दुबे,जनरल मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में ’दोनों बच्चों को दुर्घटना बीमा राशि रुपए 01 करोड़ का चेक’ पुलिस सैलरी पैकज योजना के अन्तर्गत प्रदान किया गया। डीजीपी ने पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का इस योजना के लिए विशेष आभार जताया। डीजीपी ने कहा कि, उत्तराखंड पुलिस न केवल कर्मियों के कर्तव्य पालन में सहयोगी है, बल्कि उनके और उनके परिजनों के कल्याण और सुरक्षा के लिए भी पूरी तरह समर्पित है। यह हमारा नैतिक दायित्व है कि हम अपने प्रत्येक पुलिसकर्मी और उनके परिवार को सम्मान, समर्थन और हर संभव सहायता प्रदान करें।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments