Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य विकास अधिकारी ने जी-20 सम्मेलन की प्रगति रिपोर्ट को लेकर की...

मुख्य विकास अधिकारी ने जी-20 सम्मेलन की प्रगति रिपोर्ट को लेकर की समीक्षा बैठक

टिहरी: मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी संशय का समय के अंतर्गत समाधान कर आपसी समन्वय से आवंटित कार्यों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि नोडल अधिकारियों से समन्वय करते हुए प्रतिदिन के कार्यों की दैनिक रिपोर्ट 4 बजे तक भेजना सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों के पूर्व और कार्य पूर्ण होने के बाद के फोटोग्राफ्स कार्यालय अभिलेखों के रूप में रखना सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कार्यों को लेकर कल से ही रिपोर्टिंग का कार्य शुरू कर दें।
मुख्य विकास अधिकारी ने क्रमवार लोक निर्माण विभाग, पंचायतराज विभाग, कृषि, लघु सिंचाई, उरेडा, विद्युत, उद्यान, सहकारिता, पशु चिकित्सा, शिक्षा, पर्यटन, सूचना, आरडब्लूडी, आरईएस, बाल विकास, मत्स्य आदि विभागों के अधिकारियों के साथ अद्यावधि तक किये कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा की I मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी शेष कार्यों को अभिलंब पूर्ण करना सुनिश्चित करें, किसी भी कार्य में ढिलाई न बरते।

साथ ही जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल द्वारा जी-20 कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कार्यों को समयान्तर्गत पूर्ण करवाने हेतु कार्य क्षेत्रवार 4 नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं, जो प्रतिदिन किये किए गए कार्याे की प्रगति रिपोर्ट भी उपलब्ध करायेंगे। कार्य क्षेत्रवार नामित किये गये नोडल अधिकारियों में नोडल अधिकारी एनपी सिंह अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि 8 वॉं वृत्त को रानीपोखरी-गुजराडा मोटरमार्ग से चाचा भतीजा होटल मुख्य मोटर मार्ग बैण्ड, नोडल अधिकारी अपूर्वा सिंह उप जिलाधिकारी टिहरी को पीटीसी से चाचा भतीजा होटल मुख्य मोटरमार्ग तक, नोडल अधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी नरेन्द्रनगर को नटराज चौक, जानकी पुल, भद्रकाली तक का क्षेत्र एवं वेस्टिन होटल नरेन्द्रनगर एवं नोडल अधिकारी श्रुति वत्स खण्ड विकास अधिकारी नरेन्द्रनगर को ग्राम पंचायत ओणी गांव के सम्पूर्ण क्षेत्र के समस्त कार्याे हेतु नामित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments